टिम डेविड T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 04:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टिम डेविड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में सबसे तेज 100 छक्कों के रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया है। टिम ने भारत के टी20 में सबसे तेज 100 छक्कों के रिकॉर्ड के लिए मात्र 931 गेंदों का सहारा लिया और कॉलिन मुनरो और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि अभी भी इस लिस्ट में पहला स्थान एविन लुईस का है। 

टी20आई में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में कॉलिन मुरनो ने 963 गेंदें खेली हैं जबकि सूर्यकुमार ने 1007 गेंदों का सामना किया है। इस सूची में पहले स्थान पर एविन लुईस ने यह कमाल मात्र 789 गेंदों में किया है। टिम ने अपनी पारी के दौरान 38 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। 

T20I में सबसे तेज 100 छक्के 

789 गेंदें - एविन लुईस
931 गेंदें - टिम डेविड*
963 गेंदें - कॉलिन मुनरो
1,007 गेंदें - सूर्यकुमार यादव 

एक कैलेंडर वर्ष में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा T20I छक्के

34* - टिम डेविड, 2025
33 - ट्रैविस हेड, 2024
31 - आरोन फिंच, 2018
29 - मिशेल मार्श, 2025 

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकों की बदौलत 6 विकेट गंवाकर भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया है। टिम ने 38 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल थे। वहीं स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके। एक विकेट शिवम दुबे के नाम रहा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News