टोक्यो ओलिम्पिक : री-सायकल जर्सी, थीम म्यूजिक रिलीज, जानें खासियतें

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 10:33 AM (IST)

जापान की सांस्कृतिक परिधान कीमोनो पर बेस्ड
इनवायरमैंटली-फ्रैंडली फायबर का हुआ इस्तेमाल

जालन्धर (वैब डैस्क) : ओलिम्पिक शुरू होने के 50 दिन पहले ही एक भव्य समारोह के दौरान ओलिम्पिक आर्गेनाइजेशन कमेटी और जापान ओलिम्पिक प्रबंधन ने 2021 ओलम्पिक और पैराओलम्पिक के लिए जर्सी, पोडियम, थीम म्यूजिक रिलीज कर दिया। खास बात यह है कि पदक धारकों को पहनाए जाने वाले पोशाक आसानी से रि-साइकिल हो सकेगी। 

जर्सी की खासियत

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

विजय समारोहों में इस्तेमाल की जाने वाली वेशभूषा आधुनिक पोशाक के अलावा पारंपरिक कीमोनो उत्पादन तकनीक का समावेश है। इसमें कसाने (लेयरिंंग), ओरी (बुनाई), मुसुबी (गांठें) और सो-मी (रंगाई) का इस्तेमाल हुआ है। ड्रैस की सबसे खास बात यह है कि यह आसानी से रिसाइकिल हो सकेगी। पोशाक का डिजाइन ऐसा है ताकि इसे पहनने वाला टोक्यो की गर्मी और आद्र्रता का सामना कर सके।

पारंपरिक कीमोनो का किया इस्तेमाल : सोडाई

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

ओलम्पिक डॉट कॉम को दी इंटरव्यू में ड्रैस को डिजाइन करने वाले यामागुची सोडाई ने कहा कि यह पोशाकें पदक धारकों और जीत समारोह के दौरान एथलीटों के साथ चलने वालों द्वारा पहनी जाएंगी। सोडाई ने कहा कि मैंने शुरुआत में ही ‘औपचारिक परिधान में एक नई शैली’ पर काम किया था। मेरे मन में परंपरा का सम्मान है, लेकिन मैं इस सोच से भी जूझ रहा था कि शायद परंपरा को निभाना ही काफी नहीं है। इसलिए मैंने किमोनो और पारंपरिक जापानी पोशाक को अपनाते हुए नई ड्रैस बनाई।

संगीतकार सातो ने बनाया थीम म्यूजिक

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

ओलिम्पिक का थीम म्यूजिक जापान के मशहूर संगीतकार सातो नाओकि ने बनाया है। इसे बनाने के लिए 144 संगीतकारों और 112 कोरस मैंबरों की सेवाएं ली गई हैं। सातो ने कहा कि संगीत उस क्षण के साथ तैयार किया गया है जब दुनिया भर के लोग मंच पर एथलीटों की प्रशंसा और उत्सव में एकजुट होते हैं।

ओलिम्पिक ट्रे भी है खास

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

ओलिम्पिक ट्रे जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल लाए जाएंगे, को थर्माप्लास्टिक पॉलीमर और मोटिफ (किसी वस्तु का चित्र) से बनाया गया है। इसके अलावा नीला रंग समुद्री पानी का प्रतीक है।

प्लास्टिक वेस्ट से बनाए गए 98 पोडियम

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

मैडल धारकों के लिए पोडियम प्लास्टिक वेस्ट से बनाया गया है। इसके लिए जापान में मुहिम चलाई गई थी। लोगों ने नौ महीनों कुल 24.5 टन प्लास्टिक दान किया। इसके अलावा 4 लाख कपड़े धोने के साबुन से कुल 98 पोडियम बनाए गए हैं।

इसकी सभी सराहना करेंगे : सेको हाशिमोता

Tokyo Olympics, Re cycle jersey, Theme music Release, Learn specialties, Tokyo Olympics 2020, Tokyo 2020, Tokyo Olympics news in hindi, sports news

टोक्यो 2020 की अध्यक्षा सेको हाशिमोतो का कहना है कि टोक्यो 2020 खेलों में कुल 878 विजय समारोह (ओलिम्पिक में 339 और पैरालम्पिक में 539) होंगे। मुझे उम्मीद है जब एथलीट पोडियम पर खड़ें होंगे और पूरी दुनिया उन्हें देख रही होगी। तब इन क्षणों की वास्तव में सभी सराहना करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News