टॉम बैंटन चोट के कारण IPL से बाहर, गुजरात टाइटन्स ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को टीम में किया शामिल

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 08:19 PM (IST)

नई दिल्ली : गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया। बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो गए हैं। 

इस 24 साल (कोनोर) के खिलाड़ी ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। कोनोर का पदार्पण शानदार रहा जिसमें उन्हें दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। 

उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की। यह कोनोर का IPL में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपए के 'बेस प्राइस' पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए 'बैकअप' विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News