मैथ्यू ब्रीट्जके ने बीच में छोड़ा IPL 2026, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज लखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 09:40 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस 4 मई को होने वाले मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम में शामिल हो गए हैं और अब वे तुरंत चयन के लिए उपलब्ध हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ दिया है। इंग्लिस को IPL 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने उनकी शादी के कारण रिलीज कर दिया था और बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 8.60 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी शादी 18 अप्रैल को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट रिवर में हुई थी। इंग्लिस ने PBKS के लिए 11 पारियों में 30.88 की औसत और 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे।

वहीं ब्रीट्जके दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं। उन्होंने 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैच से पहले ही LSG टीम छोड़ दी थी; वह मैच सुपर ओवर तक गया था। इंग्लिस ने LSG टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला दोनों टीमों का इस सीजन का नौवां मैच होगा। अंक तालिका में निचले पायदान के करीब मौजूद ये दोनों संघर्षरत टीमें अब तक सिर्फ दो-दो जीत ही हासिल कर पाई हैं। 

आने वाले हफ्तों में LSG को तीन कड़े मुकाबलों का सामना करना है। सोमवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ, गुरुवार को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और रविवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैचों के जरिए टीम अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।

टीम : 

लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज़ अहमद, दिग्विजय सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News