कॉमनवेल्थ में ट्रांसजेंडर हुबार्ड खेलेंगे या नहीं, स्थिति हुई साफ

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 07:55 PM (IST)

गोल्ड कोस्ट : राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने न्यूजीलैंड की ट्रांसजेंडर भारोत्तोलक लारेल हुबार्ड को अपने पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। हुबार्ड महिलाओं के 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलियाई भारोत्तोलन प्रमुख माइक कीलान ने उनका विरोध किया था। उनका मानना है कि इस भारोत्तोलक को अनुचित फायदा मिलेगा। 

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी डेविड ग्रेवमबर्ग ने कहा- यह स्पष्ट है कि लारेल मौजूदा नियमों के अनुसार एक महिला के रूप में भाग लेने की योग्यता रखती हैं और हम प्रतियोगिता में भाग लेने के उनके अधिकार का सम्मान करते हैं।

न्यूजीलैंड से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 40 वर्षीय हुबार्ट देर से ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगी जहां वह मीडिया के लिए आकर्षणका केंद्र बन सकती हैं। हुबार्ट का पूर्व में नाम गेविन था। वह 30 साल पूरा करने के बाद महिला बन गई थी। इससे पहले उसने पुरूष के रूप में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद के मानक से टेस्टोस्टेरोन स्तर कम पाए जाने के बाद ही वह महिला के रूप में भाग लेने की योग्यता हासिल कर पाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News