त्वेसा मलिक ने दक्षिण अफ्रीका में पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 10:47 PM (IST)

सन सिटी (दक्षिण अफ्रीका) : भारतीय महिला गोल्फर त्वेसा मलिक ने शुक्रवार को यहां सनशाइन लेडीज गोल्फ टूर के शुरूआती टूर्नामेंट सुपरस्पोर्ट लेडीज चैलेंज में 3 शॉट की जीत से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किया। त्वेसा इस तरह दीक्षा डागर के बाद दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय गोल्फर बन गईं। दीक्षा ने 2019 में महिला दक्षिण अफ्रीकी ओपन खिताब जीता था।

त्वेसा अफ्रीका में दीक्षा और अदिति अशोक के बाद खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय गोल्फर बनीं। अदिति ने 2023 में कीनिया लेडीज ओपन जीता था। त्वेसा कई दफा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने के करीब पहुंची पर ऐसा करने से चूकती रहीं। लेकिन शुक्रवार को वह 3 शॉट की जीत दर्ज करने में सफल रहीं। उन्होंने अंतिम दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जबकि पहले दो दौर में 71 और 65 के कार्ड खेले थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News