खाली समय में किताबें पढ़ता है अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान, बोला- धोनी के साथ रहना है पसंद

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 07:30 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज उन्मुक्त चंद का कहना है कि लॉकडाउन में वह भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिता चुके उन्मुक्त ने क्रैगबज के डिजिटल स्पोट्र्स प्लेटफॉर्म स्पोट्र्ज ओ क्लॉक पर चैट शो चैम्पियंज़ में यह पूछे जाने पर कि वह लॉकडाउन में किस एक क्रिकेटर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, इस पर उन्होंने धोनी का नाम लिया।

Under 19 World Cup winning captain Unmukt Chand, MS Dhoni, Unmukt Chand, cricket news in hindi, sports news, Team india, Lockdown

उन्मुक्त ने कहा- धोनी चीजों को आसान बनाने में मदद करते हैं, उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके उन्मुक्त ने एक वाक्या याद करते हुए बताया कि किस तरह धोनी चार-पांच महीने सेना में बिताने के बाद वापस बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने कहा कि धोनी साफ मानसिकता के साथ उतरे और नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि धोनी सभी चीजों को आसान और सहज रखते थे।

Under 19 World Cup winning captain Unmukt Chand, MS Dhoni, Unmukt Chand, cricket news in hindi, sports news, Team india, Lockdown

कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है और उन्मुक्त लॉकडाउन के दौरान किताबें पढ़ रहे हैं। वह काफी कम उम्र से ही डायरी लिखते आए हैं और यह अभी भी उनका शौक है। उन्होंने ‘‘स्काई इज द लिमिट’ नाम की किताब भी लिखी है।

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लगातार मैच हारने पर उन्मुक्त ने कहा कि आईपीएल एक अलग तरह का खेल है। यह उचित संयोजन का खेल है। कभी आप लगातार मुकाबले जीतते हैं और कभी आपको लगातार हार मिलती है। उन्होंने कहा कि टी-20 ऐसा प्रारुप है जहां गति काफी मायने रखती है। आपको अनुभवी और युवा खिलाडिय़ों के साथ खेलने का मौका मिलता है जिससे आप काफी कुछ सीख सकते हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News