उजचैस कप - नेपोमनिशी नें हाथी कुर्बान करके अर्जुन को हराया

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 09:49 PM (IST)

ताशकंत , उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) उजचैस कप 2026 सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का छठा राउंड भारत के लिए बुरी खबर लेकर आया और भारत के दोनों खिलाड़ियों अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती को हार का सामना करना पड़ा , अर्जुन एरिगैसी का सामना काले मोहरो से रूस के यान नेपोमनिशि से था , कारो कान ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में एक समय खेल ड्रा होते नज़र आ रहा था पर खेल की 42वीं चाल में नेपो ने अपना हाथी क़ुर्बान करते हुए अर्जुन के राजा पर हमला कर दिया अर्जुन के मोहरे बिखरे हुए थे पर बाजी ड्रा हो सकती थी पर अर्जुन से गलती हुई और नेपो नें अपने वजीर और घोड़े से अर्जुन की मात कर दी , अर्जुन के लिए इस स्पर्धा में पहली हार रही । वहीं भारत के विदित गुजराती को मेजबान देश के मदमिनोव मुखिद्दीन नें पराजित कर दिया अन्य परिणामों में अजरबैजान के शखीरयार मामेद्यारोव नें ग्रीस के निकोलस थेडोरो को पराजित किया जबकि उज़्बेकिस्तान के नंबर एक खिलाड़ी अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक नें यूएसए के नीमन हंस मोके से तो मेजबान देश के वोखीदोव शमसिद्दीन नें याकुबबोएव नोदिरबेक से ड्रा खेला । फ़िलहाल वोखीदोव और मदमिनोव 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है . 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News