IPL 2026: ''फोन देखा, बहुत कुछ नजर आया'', वैभव सूर्यवंशी ने गोल्डन डक के बाद का दर्द किया बयां

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Rajasthan Royals के युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने शानदार वापसी करते हुए सबको चौंका दिया। डेब्यू मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद उन्होंने अगले मुकाबले में शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

गोल्डन डक के बाद बदला अंदाज

पहले मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के गेंदबाज Praful Hinge ने सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट किया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी ने जबरदस्त पलटवार करते हुए हिंगे की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ दिए और 37 गेंदों पर 103 रन की विस्फोटक पारी खेली।

'फोन देखा, बहुत कुछ नजर आया'

मैच के बाद सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स का उन पर असर पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मैंने प्लान के साथ खेला। पिछले मैच के बाद जब मैंने फोन देखा, तो बहुत कुछ नजर आया। मैं आमतौर पर इन चीजों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन जब कोई मुझे पर्सनली कुछ कहता है, तो उसका असर होता है।'

हिंगे के बयान ने भड़काया जोश

मैच से पहले प्रफुल हिंगे ने दावा किया था कि वह सूर्यवंशी को फिर से आउट करेंगे। हिंगे ने कहा था, 'मैंने पहले ही कहा था कि मैं उसे बाउंसर डालकर आउट करूंगा। मैंने बस उसे आउट करना चाहा और अपनी योजना पर काम किया।' यही बयान सूर्यवंशी के लिए प्रेरणा बन गया और उन्होंने बल्ले से जवाब दिया।

सचिन तेंदुलकर जैसा पल

सूर्यवंशी की यह पारी Sachin Tendulkar के उस ऐतिहासिक जवाब की याद दिलाती है, जब उन्होंने आलोचना के बाद मैदान पर प्रदर्शन से जवाब दिया था।

चोट पर अपडेट

मैच के दौरान सूर्यवंशी हैमस्ट्रिंग पकड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा, 'अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। पैर फंस गया था और पहले से एंकल में दिक्कत थी, इसलिए ज्यादा जोर नहीं डालना चाहता था। अगले मैच तक फिट हो जाऊंगा।'

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 8 पारियों में 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News