वैशाली नें लहराया तिरंगा कैंडिडेट जीता , चीन की जू वेंजून से खेलेगी विश्व चैंपियनशिप
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 09:47 PM (IST)
साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे महिला कैंडिडेट में भारत की आर वैशाली नें इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम कर लिया अंतिम और निर्णायक राउंड में भारी दबाव के बीच वैशाली नें रूस की अनुभवी लग्नों कैटरिना को मात देते हुए आने वाली विश्व चैंपियनशिप में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की जू वेंजून को चुनौती देने का अधिकार प्राप्त कर लिया है , वैशाली कैंडिडेट जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है जबकि विश्व चैंपियनशिप खेलने वाली वह कोनेरू हंपी के बाद दूसरी भारतीय होंगी । अंतिम राउंड के पहले वैशाली और कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा 7.5 अंकों पर सबसे आगे चल रही थी पर आख़िरी राउंड में भारत की दिव्या देशमुख नें उन्हें ड्रा पर रोक कर वैशाली के लिए रास्ता साफ़ कर दिया आवर वैशाली नें 48 चालों में जीत दर्ज करते हुए इतिहास बना दिया है ।

वैशाली का यह लगातार दूसरा कैंडिडेट था 2024 में भी वह ग्रैंड स्विस जीतकर कैंडिडेट पहुंची थी तब वह तीसरे स्थान पर रही थी, वैशाली की इस जीत नें विश्व चैंपियनशिप का भी चीन से बाहर आना तय कर दिया है क्यूंकि पिछले दो बार से यह प्रतियोगिता चीनी खिलाड़ियों के बीच चीन में ही आयोजित हो रही थी अब देखना यह है कि क्या वैशाली अनुभवी जू वेंजूँन का विजय रथ रोक पाएंगी।

