आखिरी सात होल में वाणी ने 5 बर्डी लगाकर WPGT में तीन शॉट की बढ़त ली

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 09:18 PM (IST)

हैदराबाद : वाणी कपूर ने आखिरी सात होल में पांच बर्डी लगाकर ‘हीरो वुमेन प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 13 चरण के पहले दौर के खेल के बाद पांच अंडर 67 के स्कोर से एकल बढ़त हासिल कर ली। पिछले कुछ समय से लय में हाने के बाद भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही वाणी ने शुरूआती नौ होल में एक बोगी और एक बर्डी से इवन पार का स्कोर किया था लेकिन आखिरी नौ होल में उन्होंने शानदार खेल के दम पर दूसरे खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया।

सहर अटवाल आखरी भी नौ होल में तीन बर्डी लगाये। वह कुल दो अंडर के स्कोर के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। सानिया शर्मा और प्रणवी उर्स एक अंडर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे जबकि अमनदीप द्राल और पिछले सप्ताह की विजेता जहान्वी बख्शी पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News