वेलामल महिला ग्रांड मास्टर शतरंज : चौंथी जीत से मैरी गोम्स की एकल बढ़त बरकरार

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 07:16 PM (IST)

चेन्नई ( निकलेश जैन ) वेलामल एआईसीएफ़ महिला ग्रांड मास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट के पाँच राउंड के बाद भारत की तीन बार की राष्ट्रीय चैम्पियन महिला ग्रांड मास्टर मैरी एन गोम्स नें एक और जीत दर्ज करते हुए अपनी एकल बढ़त को और मजबूत कर दिया है । पांचवें राउंड में मैरी नें हमवतन रिंधिया वी को पराजित किया , रिंधिया के लिए टूर्नामेंट में चौंथी हार रही जबकि मैरी के लिए यह उनकी चौंथी जीत साबित हुई । सफ़ेद मोहरो से खेल रही मैरी नें इंग्लिश ओपनिंग में 32 चालों में आक्रामक जीत दर्ज की ।

पांचवें राउंड में दो और मैच के परिणाम निकले , इटली की सेदिना एलेना नें भारत की एम महालक्ष्मी को सफ़ेद मोहरो से कारो कान ओपनिंग में 56 चालों तक चले मुक़ाबले में पराजित किया , वहीं एक अन्य मुक़ाबले में मंगोलिया की तीसरी वरीय उर्तशेख उरीइनतुया नें एक रोमांचक मुक़ाबले में कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों को पराजित करते हुए प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की ।

अन्य मुकाबलों में मंगोलिया की मंगोलिया की एंखतुल अलतान नें भारत की मोनिशा जीके से , फ्रांस की नीनों मैसूरद्जे नें भारत की वेलपुला सरायु से और भारत की साक्षी चित्लांगे नें भारत की अक्षया मौनिका से बाजी ड्रॉ खेली ।

Rank after Round 5

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  Rp
1 6   WGM Gomes, Mary Ann IND 2322 4,5 0 8,75 4 2513
2 1     Velpula, Sarayu IND 2389 3,5 0 8,75 2 2342
3 4   IM Sedina, Elena ITA 2161 3,5 0 7,25 2 2362
4 3   WIM Chitlange, Sakshi IND 2175 3,5 0 6,50 3 2350
5 9   WGM Enkhtuul, Altan-Ulzii MGL 2195 2,5 0 6,50 0 2207
6 10   WGM Uuriintuya, Uurtsaikh MGL 2288 2,5 0 4,75 2 2201
7 12   WIM Bommini, Mounika Akshaya IND 2134 2 0 4,75 1 2149
8 7   WIM Franco Valencia, Angela COL 2095 2 0 4,25 1 2156
9 2   WIM Mahalakshmi, M IND 2242 2 0 3,75 1 2090
10 8   WIM Monnisha, G K IND 2202 2 0 3,25 1 2128
11 11     Rindhiya, V IND 1953 1 1 1,00 1 1991
12 5   WGM Maisuradze, Nino FRA 2254 1 0 3,00 0 1965

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News