450 करोड़ का निवेश बना 16,500 करोड़, RCB की रिकॉर्ड डील पर विजय माल्या का बड़ा बयान
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 12:22 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील में Royal Challengers Bengaluru को 16,660 करोड़ रुपये में बेचा गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने फ्रेंचाइजी को खरीदा है, जिससे RCB अब IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। इस कंसोर्टियम में Bolt Ventures और Blackstone की प्राइवेट इक्विटी रणनीति BXPE भी शामिल हैं।
विजय माल्या का रिएक्शन
RCB के पूर्व मालिक Vijay Mallya ने इस डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं RCB के नए मालिकों को दिल से बधाई देता हूं। जब मैंने 2008 में 450 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तब कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था और इसे पागलपन भरा निवेश बताया था।'
उन्होंने आगे कहा, 'यह देखकर बहुत संतोष होता है कि मेरा 450 करोड़ का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ हो गया। RCB हमेशा मेरे DNA का हिस्सा रहेगा। मुझे उस समय की याद है जब हमने युवा विराट कोहली को चुना था, जो आज दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं।'
नए मालिकों की जिम्मेदारी
नई ओनरशिप स्ट्रक्चर के तहत Aryaman Vikram Birla टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि Satyan Gajwani वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कंसोर्टियम में Bolt Ventures के फाउंडर डेविड ब्लिट्जर और BXPE के CEO वायरल पटेल भी शामिल हैं।
RCB की ऐतिहासिक उपलब्धि
RCB एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने एक साथ IPL और WPL दोनों खिताब जीते हैं। पुरुष टीम ने 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीता था, जबकि महिला टीम ने फरवरी 2026 में WPL का खिताब जीता।

