IPL 2026: RCB के जैकब बेथेल का बड़ा खुलासा, ''विराट को देखकर समझ आता है चेज का आर्ट''

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:01 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru के युवा ऑलराउंडर Jacob Bethell ने बताया कि वह टीम के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli को देखकर रन चेज़ करना सीख रहे हैं। बेथेल के मुताबिक, कोहली को बल्लेबाजी करते देख यह समझ आता है कि मैच को कैसे कंट्रोल करना है और अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलानी है।

बारबाडोस से IPL तक का सफर

23 वर्षीय बेथेल ने अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने बारबाडोस में खेलना शुरू किया था। बाद में वह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए, जहां उन्होंने वारविकशायर के लिए खेला और 2021 में पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड टीम में जगह बनाई और फिर IPL तक पहुंचे।

भारत में खेलना खास अनुभव

बेथेल ने भारत में खेलने के अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा, 'यहां लोगों का क्रिकेट के प्रति जुनून अलग ही स्तर पर है। जब लोग आपको खेलते देखना चाहते हैं, तो यह एक सम्मान की बात होती है।' उन्होंने ‘स्टारबॉय’ कहे जाने पर भी खुशी जताई।

IPL में खेल का बदला अंदाज

बेथेल ने माना कि IPL में खेलने के लिए अलग मानसिकता की जरूरत होती है। 'यहां खेल की रफ्तार बहुत तेज है। आपको आक्रामक और निडर होना पड़ता है,' उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि Rajat Patidar और Dinesh Karthik से बातचीत कर उन्होंने बहुत कुछ सीखा।

कोच और मेंटर का अहम योगदान

हेड कोच Andy Flower और मेंटर दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए बेथेल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को सही दिशा देते हैं।फ्लावर ने भी बेथेल की जमकर तारीफ की और कहा कि उनमें टॉप लेवल पर सफल होने की क्षमता है।

आगे और बेहतर बनने का लक्ष्य

बेथेल ने साफ किया कि वह हर सीजन खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, अगर यहां सुधार नहीं करेंगे तो फिर कब करेंगे?' उनका लक्ष्य टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।

RCB फैंस का जुनून

बेथेल ने RCB फैंस के जुनून का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरते समय स्टेडियम का माहौल बेहद जबरदस्त होता है और खिलाड़ी को पूरी तरह फोकस रहना पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News