विराट कोहली ने गंवाई वनडे की भी कप्तानी, इन गलतियों का भुगता खामियाजा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 09:11 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। रोहित शर्मा अब सीमित ओवरों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं विराट कोहली सिर्फ अब टेस्ट टीम की ही कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर ही हुआ है पर इसके बावजूद उन्हें क्यों वनडे की कप्तानी गंवानी पड़ी। तो आईए जानते हैं कि चयनकर्ताओं ने किन कारणों से विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छीनी।

आईसीसी फॉर्मेट में भारत को खिताब ना जीता पाना

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक आईसीसी के 2 बड़े वनडे इवेंट्स में भाग लिया है। इन इवेंट्स में एक बार भी विराट कोहली भारतीय टीम  को विजयी नहीं बना पाए हैं। विराट की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2019 के विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। 

2023 विश्वकप की तैयारी

भारतीय चयनकर्ता 2023 के विश्वकप की टीम बना रहे हैं और इस मकसद से उन्होंने टीम को नए कप्तान बनाने का फैसला किया। क्योंकि आईसीसी के इवेंट्स में विराट कोहली की कप्तानी में भारत कोई भी खिताब नहीं जीत पाया है। इसलिए चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एशिया कप और निदास ट्रॉफी से जैसे इवेंट जीत चुका है।

रोहित शर्मा का वनडे में बढ़िया प्रदर्शन 

विराट कोहली की कप्तानी छीनी जाने के मुख्य कारणों में से एक रोहित शर्मा का वनडे में शानदार प्रदर्शन है। साल 2019 से ही रोहित शर्मा वनडे में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित ने 2019 के विश्वकप में 5 शतक लगाए थे तो वहीं विराट कोहली एक भी शतक लगा पाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं जब कभी भी विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कमान संभाली है तो उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन ही किया है। रोहित ने भारत के लिए 10  वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें उन्होंने 8 जीत दिलाई है और सिर्फ 2 मैचों में ही भारत को हार मिली है। यहां तक कि कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी रोहित के नेतृत्व की तारीफ की है।

खिलाड़ियों के साथ एग्रेसिव अप्रोच

विराट कोहली की कप्तानी से हटाए जाने के पीछे एक वजह यह भी रही कि टीम के खिलाड़ियों के साथ वह कम घुलते मिलते थे। टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिलने के बाद यह खबरें सामने आई कि अगर किसी खिलाड़ी को विराट से  बात भी करनी होती है तो वह मुश्किल है। क्योंकि वह अपने कमरे को बंद करके रखते थे।

वर्कलोड मैनजमैंट 

विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के पीछे यह कारण दिया था कि अब उन पर काफी ज्यादा वर्कलोड बढ़ गया है। वर्कलोड को लेकर विराट पहले भी कई बयान दे चुके हैं। क्योंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने हर जगह प्रदर्शन क्रिकेट खेली है। जिस वजह से उन्हें आराम नहीं मिल पा रहा था। अब विराट कोहली अपना ज्यादा फोकस टेस्ट क्रिकेट में लगा सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News