ऐड शूट दौरान हुआ थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात, ऐसी है लव स्टोरी

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 12:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहां विश्व भर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं और लोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की मलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों में प्यार बढ़ा और कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली। अब विराट और अनुष्का की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात

2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट दौरान अनुष्का और विराट मिले थे। इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी, उस होटल में देखी गईं। इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे। 

PunjabKesari

हाथों में हाथ डाले नजर आए 

इन सब अफवाहों के बीच विराट कोहली और अनुष्का लगातार अपने रिलेशनशिप छिपा रहे थे। इसी बीच 2014 की फरवरी में दोनों को न्यूजीलैंड की गलियों में हाथों में हाथ डाले देखा गया। तब भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी, इसके बाद जब अनुष्का श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग के दौरान गई थी, तब वह विराट को उनके 26 वें जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए उदयपुर आई थीं। 

PunjabKesari

शतक लगाकर अनुष्का को किया था फ्लाइंग किस 

अफवाहें ज्यादा फैली तो 2014 के अंत में उन्होंने यह घोषणा कर ही दी कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान 2014 में ही श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। तब से यह बात साफ हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली ने भी खुलकर कहा कि हां, हम किसी से कुछ भी छिपाएंगे नहीं, क्योंकि हम आम इंसान हैं। आम इंसान की तरह हमें अपने रिलेशन को छिपाने की जरूरत नहीं है। 

PunjabKesari

इसके बाद विराट और अनुष्का कई तरह के विज्ञापन में भी दिखे। विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक-दूसरे से प्यार भरे वादे करते नजर आए। उनके विज्ञापन का यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने दोनों को काफी पसंद भी किया। 

Sports

विराट-अनुष्का की शादी 

लम्बे समय तक रिलेशनशिप के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में दिसम्बर 2017 में शादी की थी। विराट और अनुष्का की शादी को पांच साल हो चुके हैं और अब वह माता-पिता बन चुके हैं। अनुष्का ने जनवरी 2021 में बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका रखा गया है। हालांकि बेटी के जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का वामिका को कैमरे से दूर रखते आए हैं और फोटोग्राफरों और फैंस से भी प्राइवेसी का ध्यान रखने की कई बार अपील कर चुके हैं लेकिन फिर भी कई बार उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

बेटी वामिका की फोटो वायरल होने पर विराट कोहली की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने  - virat kohli s sharp reaction came after daughter vamika s photo went  viral - Sports Punjab Kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News