विराट कोहली ने IPL में पूरी की 1000 बाऊंड्रीज, सबसे ज्यादा छक्के इस टीम के खिलाफ
punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 10:11 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और आरसीबी के आइकन विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में 1000 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। वह 721 चौके और 279 छक्के लगा चुके हैं। कोहली ने आरसीबी से साल 2008 में शुरूआत की थी। पिछले 18 वर्षों में वह 250 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले और सर्वाधिक शतक बनाने वाले प्लेयर भी हैं। बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने जब 14 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्कों के साथ 22 रन बनाए तो इसी के साथ उनकी आईपीएल में 1000 बाऊंड्रीज हो गई।
इन टीमों के खिलाफ ऐसे लगाईं बाऊंड्रीज
चेन्नई : 78 चौके, 43 छक्के
डैक्कन चार्जर्स : 23 चौके, 13 छक्के
दिल्ली कैपिटल्स : 97 चौके, 33 छक्के
गुजरात लायंस : 23 चौके, 11 छक्के
गुजरात टाइटंस : 36 चौके, 11 छक्के
कोच्चि स्टकर्स : 7 चौके, 0 छक्के
कोलकाता : 88 चौके, 31 छक्के
लखनऊ : 11 चौके, 5 छक्के
मुंबई : 78 चौके, 34 छक्के
पुणे वारियर्स : 9 चौके, 5 छक्के
पंजाब किंग्स : 108 चौके, 32 छक्के
राजस्थान : 65 चौके, 23 छक्के
राइजिंग पुणे : 22 चौके, 11 छक्के
हैदराबाद : 76 चौके, 28 छक्के
आंकड़े साफ है कि कोहली ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 108 चौके तो चेन्नई के खिलाफ सर्वाधिक 43 छक्के लगाए हैं। वह चचेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, पंजाब के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर चुके हैं।
आईपीएल 2025 सीजन में विराट कोहली का प्रदर्शन
बनाम केकेआर : सीजन के पहले मैच में कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए, जिससे आरसीबी ने 175 रनों का लक्ष्य 16.2 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। उनकी 95 रनों की साझेदारी फिल सॉल्ट के साथ निर्णायक रही।
बनाम सीएसके : 31 रन (30 गेंदें), हालांकि यह धीमी पारी मानी गई, लेकिन टीम को स्थिरता दी।
बनाम गुजरात टाइटंस : केवल 7 रन (6 गेंदें), यह उनकी कम स्कोर वाली पारी रही।
बनाम मुंबई इंडियंस : 67 रन (42 गेंदें), जिसमें उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के साथ वे टी20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने।
बनाम दिल्ली : 22 रन (14 गेंदें), कोहली को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।