मैक्सवेल की शादी की रिस्पेशन में विराट कोहली ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 04:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की विन्नी रमन के साथ शादी की। यह शादी दोनों हिंदू और ईसाई धर्म दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार की गई। इस शादी में पारिवारिक सदस्य और करीबी लोग ही मौजूद थे। पर अब मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपनी शादी की पार्टी दी है। जिसमें आरसीबी के सभी खिलाड़ियों ने शिरकत की। पर इस पार्टी में विराट कोहली ने अपने डांस के साथ माहौल बना दिया।
दरअसल मैक्सवेल ने आरसीबी टीम को अपने शादी की पार्टी दी जिसमें टीम से लेकर सभी सपोर्ट स्टाफ शामिल थे। इस पार्टी में विराट कोहली भी दिखाई दिए। इस पार्टी में सभी खिलाड़ी कुर्ता-पयजामा पहन कर आए। वहीं विराट कोहली इस पार्टी में काले रंग का कुर्ता पहने दिखे। पार्टी में सभी खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की और जमकर डांस किया। डांस करते हुए की शरफेन रदरफोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
Virat Kohli Vibing 🕺🤩❤️.#ViratKohli pic.twitter.com/eUyNxGpuP5
— Shashank (@Shashank18_70) April 27, 2022
इस वीडियो में विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विराट के डांस मूव देखने वाले हैं। वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी इसमें शामिल थे और वह डांस करते हुए दिखे। विराट की यह डांस करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनके डांसिंग मूव्स को काफी पंसद कर रहे हैं।
ths man 😭🔥 pic.twitter.com/DBDVZfVuAf
— riya (@reaadubey) April 27, 2022
गौर हो कि आईपीएल में आरसीबी की टीम 9 मैचों में 10 अंक के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। टीम का अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वहीं विराट कोहली के बल्ले से इस सीजन रन निकलने मुश्किल हो रहे हैं और वह दो बार शून्य पर आउट भी हो चुके हैं।