विराट कोहली का कुछ घंटों के लिए अकांउट बंद होने से इंस्टाग्राम को हो गया लाखों का नुकसान, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 05:33 PM (IST)

स्पोर्टेस डेस्क : सोशल मीडिया पर उस समय हलचल मच गई, जब शुक्रवार तड़के विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ देर के लिए नजर नहीं आया। अकाउंट गायब होते ही तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ लोगों ने कहा कि कोहली ने इंस्टाग्राम छोड़ दिया है, जबकि कई यूजर्स ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। कुछ समय बाद विराट कोहली का अकाउंट फिर से दिखने लगा और मामला शांत हुआ।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और दावा तेजी से वायरल होने लगा। दावा किया गया कि जैसे ही कोहली का अकाउंट बंद हुआ, इंस्टाग्राम को एक घंटे के भीतर करीब 70 लाख फॉलोअर्स का नुकसान हो गया। कहा गया कि कोहली के फैंस ने नाराज होकर इंस्टाग्राम को अनफॉलो कर दिया। वायरल पोस्ट्स में यह भी दिखाया गया कि इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स 705 मिलियन से घटकर 698 मिलियन हो गए। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इंस्टाग्राम खुद दुनिया का सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट है। फिलहाल इसके करीब 698 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वहीं, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके अकाउंट पर करीब 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस मामले में वह बाकी क्रिकेटरों से काफी आगे हैं।

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 51 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के फॉलोअर्स के बीच करीब 222 मिलियन का बड़ा अंतर है। कुल मिलाकर, कोहली के अकाउंट को लेकर फैली अफवाहों ने एक बार फिर उनकी जबरदस्त सोशल मीडिया लोकप्रियता को दिखा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News