IPL के सबसे खराब कप्तान हैं विराट कोहली, देखें चौकाने वाले आंकड़े
punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 12:14 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर से अच्छी शुरुआत लेने में नाकाम रही। जयपुर के मैदान पर आरसीबी सीजन का अपना लगातार चौथा मैच हार गई। इस हार के साथ ही कप्तान विराट कोहली पर भी सवाल उठने लगे। एक तो उनका बल्ला लंबे समय से खामोश चल रहा है। ऊपर से सही टीम संयोजन न करने पर उनकी जमकर निंदा हो रही है। नए आंकड़ों में यह बात निकल कर सामने आई है कि कोहली आईपीएल के सबसे खराब कप्तानों में से हैं। इन आंकड़ों में आईपीएल के कप्तानों का जीत प्रतिशत दिखाया गया है और लिस्ट में विराट कोहली सबसे नीचे हैं। देखें लिस्ट-
नाम | कुल मैच | कितने मैच जीते | औसत |
महेंद्र सिंह धोनी | 162 | 97 | 59.88 |
सचिन तेंदुलकर | 51 | 30 | 58.82 |
रोहित शर्मा | 92 | 53 | 57.61 |
शेन वार्न | 55 | 31 | 56.36 |
गौतम गंभीर | 129 | 71 | 55.04 |
वीरेंद्र सहवाग | 53 | 29 | 54.72 |
एडम गिलक्रिस्ट | 74 | 35 | 47.30 |
विराट कोहली | 100 | 45 | 45.45 |
सीजन की शुरुआत से लगातार मैच हारना
टीमें | हार | साल |
दिल्ली डेयरडेविल्स | 6 | 2013 |
डेक्कन चार्जर्स | 5 | 2012 |
मुंबई इंडियंस | 5 | 2014 |
मुंबई इंडियंस | 4 | 2008 |
मुंबई इंडियंस | 4 | 2015 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 4 | 2019 |