8 साल बाद एडिलेड में रन आउट हुए विराट कोहली, बनाए यह रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 07:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क :  ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला डे नाईट टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल में मैदान में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम के लिए पहले दिन सबसे अधिक रन टीम के कप्तान विराट कोहली ने बनाए। विराट कोहली जब भी एडिलेड के मैदान में खेलते हैं तो उनके बल्ले से रन जरूर निकलते हैं। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध 74 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके शामिल हैं। लेकिन विराट मैच में रन आउट हो गए और अपना शतक बनाने से भी चूक गए। लेकिन वह इसके साथ ही एडिलेड के मैदान में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली का एडिलेड में प्रदर्शन - 

PunjabKesari

कोहली एडिलेड ओवल में किसी अन्य मैदान की तुलना में अधिक टेस्ट रन बनाएं हैं

505  - एडिलेड ओवल (AUS)
467 - अरुण जेटली स्टेडियम (IND)
433 - वानखेड़े स्टेडियम (IND)
379 - राजीव गांधी स्टेडियम (IND)
354 - विदर्भ क्रिकेट  स्टेडियम (IND)

एडिलेड ओवल में भारतीयों द्वारा सबसे अधिक रन

505 - विराट कोहली
401 - राहुल द्रविड़
388 - वीरेंद्र सहवाग
337 - वीवीएस लक्ष्मण
331 - चेतेश्वर पुजारा

एडिलेड ओवल में विराट कोहली का पिछला स्कोर

116
22
115
141
3
74

एडिलेड में विराट कोहली के 50+ स्कोर

116 v Aus 2012 (टेस्ट)                             
115 & 141 v Aus 2014 (टेस्ट) 
107 v Pak 2015 (वनडे)
90* v Aus 2016 (टी20I)
104 v Aus 2019 (वनडे)
74 v Aus आज

8 साल बाद फिर एडिलेड में रन आउट हुए विराट 

बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012,  एडिलेड
बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020, एडिलेड*

ऑस्ट्रेलिया में रन आउट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

सौरव गांगुली
विराट कोहली

गौर हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मयंक भी 17 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा और कोहली की साझेदारी ने भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया। पुजारा 43, विराट 74, रहाणे 42 और हनुमा विहारी 16 रन बनाकर आउट हुए। साहा (9) और अश्विन (15) की जोड़ी क्रीज पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News