वानखेड़े स्टेडियम के 10 मैदानकर्मी और IPL के 6 इवेंट मैनेजर हुए कोरोना पॉजिटिव
punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 07:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र का आगाज होने में 4 दिन बचे हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल पर खतरा मंडरा रहा है। पहला मैच चेन्नई में मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी और आईपीएल के 6 इवेंट मैनेजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का दूसरा मैच खेला जाएगा जो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।
इस समय दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें मुंबई में। हालांकि टीम का कोई भी खिलाड़ी या सदस्य स्टेडियम नहीं गया है। वहीं एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई रवाना होने से पहले नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास किया था।
गौर हो कि हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल कोरोना की चपेट में आए हैं और आज राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर देवदत्त पडिक्कल के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। हालांकि पडिक्कल के बारे में आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन उन्हें टीम से दूर कर दिया गया है और आईसोलेशन में चले गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या