WCL 2024 : युसूफ पठान ने आखिरी गेंद पर मारा चौका, इंडिया चैंपियंस सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 05:29 PM (IST)

खेल डैस्क : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के तहत नॉर्थअप्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में युसूफ पठान ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल की राह दिखा दी। इंडिया चैंपियंस ने भले ही दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस से यह मुकाबला 54 रन से गंवा दिया लेकिन बेहतरीन नेट रन रेट की बदौलत वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई हो गई। मैच में पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने रिचर्ड लेवी के 60 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी इंडिया चैंपियंस को क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए 156 रन बनाने के ही जरूरत थी जो कि पठान बंधुओं की पारियों के बारण इंडिया चैंपियंस टीम करने में सफल रही।

 

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस : 210-8 (20 ओवर) 

द. अफ्रीका के लिए मैक्लेरेन और स्निमैन ने पहले खेलते हुए पहले विकेट के लिए 4 ओवर में ही 53 रन जोड़ दिए थे। मैक्लेरेन 20 रन बनाकर हरभजन का शिकार हो गए। इस दौरान स्निमैन ने सेरेल (11) और फिर रिचर्ड लेवी के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और 174 तक ले गए। स्निमैन ने जहां 43 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए तो वहीं, रिचर्ड लेवी ने 25 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। जैक कैलिस ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर स्कोर 210 तक पहुंचाया। भारत की ओर से हरभजन सिंह सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए।


रन आऊट को लेकर आमने-सामने हुए बठान बंधू, देखें वीडियो-

 

इंडिया चैंपियंस : 156-6 (20 ओवर)  

रॉबिन उथप्पा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस को तेज शुरूआत दी। उन्होंने 10 गेंदों पर ही 23 रन जोड़ दिए। उनके आऊट होने के बाद इंडिया चैंपियस ने लगातार विकेट गंवाए। चैंपियंस का एक समय स्कोर 42 रन पर 4 विकेट हो गया था। क्योंकि नमन ओझा 5, अंबाति रायुडू 2 तो कप्तान युवराज सिंह महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। सुरेश रैना भी 24 गेंदों पर 21 ही रन बना पाए। भारतीय टीम जब प्रैशर में थी तब युसूफ पठान और इरफान पठान ने पारी को संभाला। इरफान आक्रमक रुख में दिखे। लेकिन 19वें ओवर में वह रन आऊट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों पर 35 रन बनाए। भारत को क्वालिफिकेशन तक युसूफ पठान ने पहुंचाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 54 रन बनाकर स्कोर 156 तक पहुंचाया और सेमीफाइनल  के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन हासिल कर ली। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस :
रिचर्ड लेवी (विकेटकीपर), जैक्स कैलिस (कप्तान), सारेल एर्वी, जैक्स स्निमैन, नील मैकेंजी, डेन विलास, रयान मैकलेरन, वर्नोन फिलेंडर, चार्ल लैंगवेल्ट, रोरी क्लेनवेल्ट, इमरान ताहिर।
इंडिया चैंपियंस : रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), इरफान पठान, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, पवन नेगी, हरभजन सिंह, नमन ओझा, विनय कुमार, राहुल शुक्ला, धवल कुलकर्णी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News