रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे धोनी, वीडियो के जरिए शेयर किया सीक्रेट

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 06:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें सुर्खियों में हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड में होने वाला इस बार का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। धोनी रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे, इस बारे में भी कई लोगों के मन में ख्याल होगा। एक वीडियो में ये बात सामने आई है कि धोनी रिटायरमेंट के बाद अपना शौक पूरा करेंगे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में धोनी कहते हैं, ‘बहुत दिनों से आप सभी से एक बात कहनी थी। यह एक सीक्रेट है जो आज मैं आप सभी से शेयर करने जा रहा हूं। दरअसल, मैं क्रिकेट के बाद अपना फोकस पेंटिंग पर करना चाहता हूं। मैंने अपने पहले आर्ट एग्जिबिशन की तैयारी करना चाहता हूं, लेकिन उसमें अभी थोड़ा और समय है।’ धोनी ने इसके बाद खुद की बनाई हुई कुछ पेंटिंग भी फैंस के साथ शेयर की। इन तस्वीरों में धोनी ने अपनी पसंदीदा पेंटिंग का जिक्र भी किया। आर्ट एग्जिबिशन के तैयार होने के बाद वहां आने के लिए धोनी ने फैंस से आग्रह किया। इसके साथ ही धोनी ने फैंस से सुझाव भी मांगे। 

गौर हो कि धोनी का ये वीडियो मौजूदा समय का नहीं है और कुछ क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं। जहां तक धोनी के संन्यास की बात है तो उनके करीबियों का मानना है कि सही समय आने पर वह खुद ही इस बात की घोषणा कर देंगे।

वीडियो देखें :-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News