IPL 2026 : CSK में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे संजू सैमसन? पूर्व कोच ने बताई बैटिंग पोजीशन

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 02:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आगामी Indian Premier League 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पांच बार की चैंपियन Chennai Super Kings अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीजन की जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

CSK के लिए नंबर 3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच Sanjay Bangar का मानना है कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson को IPL 2026 में CSK के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में ICC Men's T20 World Cup 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां Suryakumar Yadav की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब बरकरार रखा।

बड़े ट्रेड के जरिए CSK में शामिल हुए सैमसन

गौरतलब है कि संजू सैमसन नवंबर 2025 में एक बड़े ट्रेड डील के जरिए CSK से जुड़े थे। इस डील में चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर Ravindra Jadeja और इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran को राजस्थान रॉयल्स को भेजा था और बदले में सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया।

ओपनिंग करेंगे ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे

संजय बांगर के मुताबिक CSK की ओपनिंग जोड़ी में कप्तान Ruturaj Gaikwad और युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋतुराज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी ओपनर के रूप में की है, इसलिए उन्हें हमेशा पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

मिडिल ऑर्डर में ब्रेविस और दुबे

बांगर ने आगे कहा कि तीसरे नंबर पर संजू सैमसन के बाद चौथे नंबर पर Dewald Brevis को मौका मिल सकता है। वहीं पांचवें नंबर पर Shivam Dube या Kartik Sharma को जगह मिल सकती है। बांगर के मुताबिक इस संयोजन के साथ CSK की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत दिखाई देती है।

गेंदबाजी में भी मजबूत दिख रही CSK

बांगर ने CSK की गेंदबाजी यूनिट को भी संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि लेग स्पिनर Rahul Chahar नियमित रूप से स्पिन गेंदबाजी करेंगे और उनके साथ अफगानिस्तान के स्पिनर Noor Ahmad टीम के लिए मजबूत स्पिन अटैक तैयार कर सकते हैं।

IPL 2026 में CSK के शुरुआती मैच

CSK के शुरुआती मुकाबले इस प्रकार हैं:

30 मार्च 2026: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी
3 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स – चेन्नई
5 अप्रैल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
11 अप्रैल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई

IPL 2026 के लिए CSK की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), MS Dhoni, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवॉल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, नूर अहमद, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News