क्यों रतन टाटा की ऋणी रहेगी भारतीय क्रिकेट, दिग्गज दे रहे श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 06:19 PM (IST)

खेल डैस्क : रतन टाटा देश के अब तक के सबसे प्रिय उद्योगपतियों में से एक रहे जिन्होंने भारतीय खेल के उत्थान में बढ़ा योगदान दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर को टाटा मोटर्स ने समर्थन दिया था। जबकि टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया ने पूर्व सितारों मोहिंदर अमरनाथ, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वी.वी.एस. लक्ष्मण को उनके करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एक मंच प्रदान करने में मदद की। समूह की इंडियन एयरलाइंस ने क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ को एक मंच दिया। अब शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर) और जयंत यादव (एयर इंडिया) जैसे वर्तमान क्रिकेट सितारे भी इसका फायदा ले रहे हैं।

 

Indian cricket, Ratan Tata, cricket news, indian cricketers Tribute to Ratan Tata, भारतीय क्रिकेट, रतन टाटा, क्रिकेट समाचार, भारतीय क्रिकेटर रतन टाटा को श्रद्धांजलि

कोरोना काल में आई.पी.एल. को किया स्पांसर
टाटा समूह ने 1996 में टाइटन कप की शुरुआत की थी। हालांकि 2000 में मैच फिक्सिंग घोटाले के कारण यह बंद हो गया। इसके बाद कोरोना काल में जब चीनी फोन निर्माता वीवो ने भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के कारण 2020 में अपना आई.पी.एल. टाइटल प्रायोजन वापस लेने के फैसला किया तो टाटा समूह ही भारतीय टी20 लीग को बचाने के लिए आगे आया। साल 2024 के अभियान से पहले टाटा ने लीग के साथ 2,500 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ 4 साल का सौदा किया, जो इसके इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।


महिला प्रीमियर लीग
क्रिकेट को रतन टाटा का आशीर्वाद केवल पुरुष वर्ग तक ही सीमित नहीं था। जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) ने 2023 में लीग लॉन्च की थी, तब टाटा समूह ने महिला प्रीमियर लीग को भी प्रायोजित किया था। टाटा 2027 तक डब्ल्यू.पी.एल. को प्रायोजित करेगा।


Indian cricket, Ratan Tata, cricket news, indian cricketers Tribute to Ratan Tata, भारतीय क्रिकेट, रतन टाटा, क्रिकेट समाचार, भारतीय क्रिकेटर रतन टाटा को श्रद्धांजलि

 

क्रिकेटर हुए भावुक, दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा का क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से खास रिश्ता रहा। ऐसे में रतन टाटा के निधन पर तेंदुलकर ने एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने रतन टाटा के साथ तस्वीर साझा कर लिखा कि अपने जीवन और निधन में, श्री रतन टाटा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।मैं उनके साथ समय बिताने के लिए भाग्यशाली था, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, वही दुख महसूस करते हैं जो मैं आज महसूस कर रहा हूं। उनका प्रभाव ऐसा है।जानवरों के प्रति उनके प्रेम से लेकर परोपकार तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची प्रगति तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की देखभाल करें जिनके पास खुद की देखभाल करने के साधन नहीं हैं। शांति से आराम करें, श्री टाटा। आपकी विरासत आपके द्वारा बनाए गए संस्थानों और आपके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जीवित रहेगी।


रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर लिखा- एक सोने का दिल वाला व्यक्ति। सर, आपको वास्तव में याद किया जाएगा, जिन्होंने वास्तव में परवाह की और अपना जीवन दूसरों को बेहतर बनाने के लिए जिया। सहवाग ने लिखा- हमने एक सच्चे भारत रत्न श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक महान नेता के निधन से दुखी हूं। शांति में रहें, श्रीमान @RNTata2000। आपकी दयालुता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News