विंटर ओलिम्पिक 2022 : स्कीयर आरिफ खान पहली दौड़ में 53वें स्थान पर रहे

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 01:37 PM (IST)

बीजिंग : भारतीय उच्च पर्वतीय स्कीयर मोहम्मद आरिफ खान रविवार को 1.22.35 का समय निकालकर पुरुष जाइंट स्लैलम की पहली स्की दौड़ में 53वें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में दूसरी स्की दौड़ का आयोजन उसी दिन कुछ अंतराल के उपरांत होगा। जम्मू कश्मीर का 31 वर्षीय स्कीयर बीजिंग शर्द ओलंपिक में अकेला भारत को प्रस्तुत कर रहा है। इसके अलावा वह पहला भारतीय है जोकि एक ही संस्करण में दो प्रतिस्पर्धाओं (जाइंट स्लैलम और स्लैलम) के लिए योग्य हुआ है।

जानें विंटर ओलिम्पिक में कैसा रहा है इंडिया का प्रदर्शन
- 1964 विंटर ओलिम्पिक में 1091 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। भारत ने सिर्फ एक प्रतिभागी उतारा।
- जेरेमी बुजाकोव्स्की ने पुरुषों की अल्पाइन स्कीइंग डाउनहिल स्पर्धा में भाग लिया। 24 साल के जेरेमी जीत नहीं पाए।
- 1968, 1972, 1984 में आए विंटर ओलिम्पिक में भारत ने कोई प्रतिभागी नहीं भेजा।
- 1988 में एल्पाइन स्कीइंग ने 3 एथलीट कनाडा गए। मैंस में गुल देव और किशोर राय तो महिलाओं में शैलजा कुमार।
- गुल देव पहली रेस में डिस्क्वालीफाई हो गए। किशोर राय ने 2 रेस में 2.52.21 की टाइमिंग के साथ 49वां रैंक हासिल किया। महिलाओं में शैलजा 28वें रैंक पर रहीं।
- 1992 विंटर ओलिम्पिक में लाल चूनी, नानक चंद ने स्लैलम और जाइंट स्लैलम में हिस्सा लिया लेकिन उनका रैंक 50 से ज्यादा आया।
-1994 के विंटर ओलिम्पिक में फिर से भारत ने कोई भी एथलीट नहीं भेजा।
- 1998 में जापान में हुए इवैंट शिवा केशवन को एकल लुग प्रतियोगिता में उतारा गया। उनका रैंक 28 रही।
- 2002 अमरीका विंटर ओलिम्पिक में शिवा केशवन फिर से एकल लुग प्रतियोगिता में उतरे लेकिन उनकी रैंक 33 रही।
- 2006 में चार एथलीट जिनमें 3 पुरुष और एक महिला थी, को इटली में हुए इवैंट में भेजा गया।
- एकमात्र महिला नेहा आहूजा ने वुमन जाइंट स्लैलम में 42वां तो स्लैलम में 51वीं रैंक हासिल की।
- पुरुष जाइंट स्लैमम में उतरे हीरा लाल रेस पूरी नहीं कर पाए। वहीं, क्रॉस कंट्री स्कीइंग में बहादुर गुप्ता का 78 आया। लुग प्रतियोगिता में शिवा केशवन 25वें रैंक पर रहे।
- 2010 वेंकूवर विंटर ओलिम्पिक में तीन प्लेयर गए। जाइंट स्लैलम में जामयांग नामगियाल 81, तुशी 15 किलोमीटर फ्रीस्टाइल में 83वें तो लुग में शिवा केशवन 29वें रैंक पर रहे।
-2014 विंटर ओलिम्पिक में भारत से कोई भी एथलीट नहीं भेजा गया।
- 2018 साऊथ कोरिया विंटर ओलिम्पिक में भारत से 2 एथलीट 15 किमी. फ्रीस्टाइल में जगदीश सिंह तो लुग में शिवा केशवन उतरे। दोनों मैडल नहीं जीत पाए।
- 2022 बीजिंग विंटर ओलिम्पिक में भारत की ओर से केवल एक एथलीट भेजा गया। एल्पाइन स्कीइंग में आरिफ खान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News