महिला दिवस पर नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हुई 104 साल की धाविका मान कौर

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 03:32 PM (IST)

चंडीगढ़ : महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए 104 साल की धाविका मान कौर को महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। महिलाओं के लिए इसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। 

मान कौर को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस संबंधी पत्र लिख कर कहा था, ‘आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आपको महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है। पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये का मानदेय और प्रमाणपत्र दिया जाता है।' इसके अनुसार, ‘माननीय राष्ट्रपति 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।' 

PunjabKesari

गौर हो कि 104 साल की मान कौर ने 2007 में चंडीगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में अपना पहला पदक जीता था। वह 2017 में आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की दौड़ जीतकर सुर्खियों में आई थी। उनके नाम पर कई रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने पोलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में ट्रैक एवं फील्ड में चार स्वर्ण पदक जीते थे।  मान कौर को जब राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया तब उनके साथ उनके बेटे और कोच गुरदेव सिंह भी थे। VIDEO-

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News