विश्व यूथ शतरंज स्पर्धा - इलामपार्थी और प्रणव आनंद ने जीता विश्व खिताब

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 06:17 PM (IST)

मामिया ,रोमानिया ( निकलेश जैन ) विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए बड़ी खबर आई है और भारत नें दो स्वर्ण पदक हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । भारत के लिए अंडर 14 बालक वर्ग में इलामपार्थी एआर और अंडर 16 बालक वर्ग में प्रणव वी नें विश्व खिताब हासिल कर लिया है ।

13 वर्षीय इलामपार्थी नें कुल 11 राउंड में 9 जीत और 1 ड्रॉ और 1 हार के साथ 9.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । इलामपार्थी नें इस दौरान 115 रेटिंग अंक बढ़ाते हुए अपनी लाइव रेटिंग को 2384 अंको पर पहुंचा दिया है । इलामपार्थी नें अंतिम राउंड में मेजबान रोमानिया के मगोल्ड फिलिप को मात देकर पहला स्थान हासिल किया । पोलैंड के सीमन याक़ूब 9 अंक बनाकर दूसरे तो कजाकिस्तान के अनसत आल्दियर 8.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक में तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  Rp K rtg+/-
1 9     Ilamparthi A R IND 2269 9,5 0 73 78,5 2484 40 114,4
2 4   FM Seemann Jakub POL 2361 9 0 71,5 76 2395 20 13,8
3 11   IM Ansat Aldiyar KAZ 2264 8,5 0 70 75 2219 10 3,4
4 43     Poupalos Nikolaos GRE 2004 8,5 0 63 67 2240 40 142,8
5 12     Ponomarev Vsevolod FID 2256 8 0 64 69 2159 40 -41,6
6 35     Hauchamps Maxime BEL 2063 8 0 59,5 64 2056 40 10,4
7 5   IM Vetokhin Savva FID 2357 7,5 0 76 80,5 2267 10 -7,4
8 16   CM Cnejev Vladimir-Alexandru ROU 2198 7,5 0 73,5 77,5 2346 40 95,2
9 8   FM Kvaloy Aksel Bu NOR 2295 7,5 0 69 73,5 2166 20 -16,8
10 10     Magold Filip ROU 2267 7,5 0 69 73,5 2221 40 -10

अंडर 16 बालक वर्ग में भारत के प्रणव आनंद नें ना सिर्फ विश्व खिताब हासिल किया बल्कि वह इसी टूर्नामेंट के दौरान भारत के 76वे ग्रांड मास्टर भी बन गए । प्रणव नें कुल खेले गए 11 राउंड में अपराजित रहते हुए 7 जीत और 4 ड्रॉ दर्ज करते हुए कुल 9 अंक बनाए ,अंतिम राउंड में उन्होने फ्रांस के ड्रोइन औगुस्टीन से ड्रॉ खेलते हुए विश्व खिताब अपने नाम किया । 8.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर उक्रेन के लुटस्को आर्टेम दूसरे तो औगुस्टीन तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  Rp K rtg+/-
1 1   IM Pranav Anand IND 2494 9 0 73,5 79 2543 10 7,7
2 4     Lutsko Artem UKR 2431 8,5 0 69,5 75 2502 10 11
3 6   FM Droin Augustin FRA 2408 8,5 0 69 73,5 2451 10 7,7
4 3   FM Razafindratsima Timothe FRA 2431 8 0 73,5 78 2486 10 8,7
5 2   IM Pranesh M IND 2437 8 0 71 76 2468 10 4,6
6 18   FM Talibov Shiroghlan AZE 2299 8 0 69,5 74 2444 20 42,8
7 9   FM Macias Pino Diego ESP 2381 8 0 62,5 67,5 2373 20 0,6
8 7   IM Ohanyan Emin ARM 2395 7,5 0 72,5 77 2429 10 6,6
9 14   FM Davtyan Arsen ARM 2327 7,5 0 70,5 75,5 2371 20 19,2
10 5   FM Sokolovsky Yahli ISR 2426 7,5 0 65,5 70,5 2331 10 -8,9

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News