ईस्पोर्ट्स शतरंज विश्व कप की ओर निहाल सरीन के मजबूत कदम

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:28 PM (IST)

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन नें एक बार फिर ऑनलाइन शतरंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 चैस काम ओपन के अंतिम प्ले-इन से प्लेऑफ़ में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए निहाल नें अपनी रणनीतिक समझ और संतुलित खेल से सभी को प्रभावित किया।

नौ राउंड के इस मुकाबले में निहाल नें महत्वपूर्ण समय पर जीत दर्ज करते हुए बढ़त बनाई और अंतिम चरण में ड्रॉ के साथ शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया। खास बात यह रही कि इस बार उनका खेल पहले की तुलना में अधिक संयमित और योजनाबद्ध नजर आया।

टूर्नामेंट में पांच खिलाड़ी 7 अंकों पर बराबरी पर रहे, लेकिन बेहतर टाईब्रेक के आधार पर निहाल शीर्ष पर रहे। प्लेऑफ़ में पहुंचने के बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में मैक्सिम वाशियर-लाग्रेव को चुना, जबकि विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन से बचने का फैसला किया।

अब 23 से 26 अप्रैल के बीच होने वाले प्लेऑफ़ मुकाबलों में खिलाड़ी खिताब के साथ-साथ ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News