एसएल नारायणन नें जीता शक्ति ग्रैंड्यूर ब्लिट्ज शतरंज का खिताब

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:51 PM (IST)

वडोदरा , गुजरात ( निकलेश जैन ) भारत के फटाफट शतरंज में प्रमुख खिलाड़ियों में से एक ग्रैंड मास्टर एसएल नारायणन नें एक बार फिर शतरंज के इस फॉर्मेट में अपनी महारत साबित करते हुए शक्ति ग्रैंड्यूर ब्लिट्ज शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया , भारत के विभिन्न राज्यों से आए कुल 429 खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुक़ाबले में 3 खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कोलंबिया , कनाडा और जिम्बावे से भी था । एसएल नारायणन नें नौ राउंड की इस प्रतियोगिता में 8.5 अंक बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया इस दौरान उन्होंने ऐनी इंटरनेशनल ब्लिट्ज रेटिंग में 7 अंक जोड़ते हुए 2650 रेटिंग को पार कर लिया और विश्व चैंपियन गुकेश को ब्लिट्ज में पीछे छोड़ते हुए विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर पहुँच गए है , एसएल नारायणन नें इस दौरान ग्रैंड मास्टर सेतुरमन एसपी को सातवें और ग्रैंड मास्टर अभिमन्यु पौराणिक को आठवें राउंड में पराजित किया , अभिमन्यु 8 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे और सेतुरमन तीसरे स्थान पर रहे , सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों में भारत की श्रृष्ठि पांडे पहले , कोलंबिया की एंजेला फ़्रैंको दूसरे और भारत की पद्मिनी राउत तीसरे स्थान पर रही . 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News