अभिमन्यु पौराणिक नें जीता शक्ति ग्रेंड्यूर फ़िडे रैपिड शतरंज का खिताब
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 05:11 PM (IST)
वडोदरा , गुजरात ( निकलेश जैन ) भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ब्लिट्ज शतरंज चैंपियन ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु पौराणिक नें बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पाँच खिलाड़ियों के बीच टाई हुए शक्ति ग्रैंड्यूर रैपिड शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है , अभिमन्यु नें नौ राउंड के बाद छह जीत और दो ड्रा के साथ कुल 8 अंक बनाये हालांकि उनके अलावा ब्लिट्ज का खिताब जीतने वाले ग्रैंड मास्टर एसएल नारायणन , देश के उभरते खिलाड़ी 12 वर्षीय फ़ीडे मास्टर माधवेन्द्र प्रताप शर्मा , ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा और फ़ीडे मास्टर क्षत्रिय नितिन वानखेड़े नें भी 8 अंक बनाये पर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः पहले से पाँचवें स्थान पर रहे ।
अन्य खिलाड़ियों में सुयोग वाघ , एसपी सेतुरमन , आकाश दलवी , जिहान तेजस शाह , मयंक चक्रवर्ती , अनादकट कर्तव्य और जीत शाह 7.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर छठे से बारहवें स्थान पर रहे . महिला खिलाड़ियों में सृष्टि पांडे 7 अंक बनाकर पहले , पद्मिनी राउत और सन्निधि भट 6.5 अंक बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही . प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति स्पोर्ट्स क्लब वडोदरा में ध्रुविक शतरंज अकादमी नें गुजरात शतरंज संघ के साथ मिलकर किया था।

