सर्दीनिया वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज : नेपोमनेशी को शीर्ष वरीयता , कार्तिकेयन होंगे शीर्ष भारतीय
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:57 PM (IST)
ओल्बिया ,इटली ( निकलेश जैन ) सर्दीनिया वर्ल्ड चैस फेस्टिवल शतरंज का तीसरा संस्करण अब तक का सबसे ज़्यादा मजबूत टूर्नामेंट होंगा , इसके पहले दो संस्करण के मुक़ाबले इस बार शीर्ष दस खिलाड़ियों में बड़े नाम शामिल होने से यह फ़ीडे सर्किट का एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट बन गया है , प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी के तौर पर दो बार के कैंडिडेट और 2025 ब्लिट्ज विश्व चैंपियन रूस के यान नेपोमनेशी खेलते नज़र आयेंगे जबकि दूसरे वरीय खिलाड़ी 2018 विश्व जूनियर चैंपियन ईरान के परहम मघसूदलू होंगे , तीसरी वरीयता क्रोशिया के नम्बर एक खिलाड़ी इवान सारिक को मिली हुई है . भारत से भी प्रतियोगिता में तीन ग्रैंड मास्टर्स होंगे जिसमें मुरली कार्तिकेयन को चौंथी वरीयता दी गई है , गुकेश को विश्व कप से बाहर करने वाले जर्मनी के स्वाने फ्रेडरिक , अर्मेनिया के हैक मर्तिरोस्यान, भारत के आदित्य मित्तल, सर्बिया के इंड्ज़िक अलेक्जेंड्रर , भारत के अभिमन्यु पौराणिक और ईरान के इदानी पौया क्रमशः पाँचवें से दसवें वरीय खिलाड़ी होंगे , महिला खिलाड़ियों में भारत से हरिका द्रोणावल्ली और वंतिका अग्रवाल भी खेलते हुए नज़र आयेंगी .
|
No. |
|
|
Name |
FideID |
FED |
RtgI |
RtgN |
sex |
Gr |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
GM |
FID |
2729 |
0 |
|
A |
|||
|
2 |
GM |
IRI |
2720 |
0 |
|
A |
|||
|
3 |
GM |
CRO |
2654 |
0 |
|
A |
|||
|
4 |
GM |
IND |
2648 |
0 |
|
A |
|||
|
5 |
GM |
GER |
2640 |
0 |
|
A |
|||
|
6 |
GM |
ARM |
2633 |
0 |
|
A |
|||
|
7 |
GM |
IND |
2617 |
0 |
|
A |
|||
|
8 |
GM |
SRB |
2616 |
0 |
|
A |
|||
|
9 |
GM |
IND |
2607 |
0 |
|
A |
|||
|
10 |
GM |
IRI |
2602 |
0 |
|
A |

