WPL 2025 : मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब, दिल्ली लगातार तीसरे साल फाइनल हारी
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 11:32 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम लगातार तीसरे सीजन महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने से चूक गई हैं। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें 8 रन से हार झेलनी पड़ी। यह मुंबई इंडियंस का दूसरा खिताब है। इससे पहले 2023 का शुरूआती सीजन भी उन्होंने जीता था। खास बात यह है कि तीनों सीजन में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। शनिवार को फाइनल में हरमनप्रीत कौर ने 66 तो नेट साइवर ब्रंट ने 30 रन बनाकर स्कोर 149 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली 141 रन ही बना सकी। मेरिजाना केप और निकी प्रसाद ने जरूर अंत में रन बनाकर धड़कनें बढ़ाई लेकिन वह फाइनल जीत नहीं पाईं।
मुंबई इंडियंस : 149-7 (20 ओवर)
मुंबई की शुरूआत ही खराब रही। ओपनर हेले मैथ्यूज 3 तो यस्तिका भाटिया महज 8 रन बनाकर आऊट हो गई। इसके बाद नेट साइवर ब्रंट ने 28 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। हरमनप्रीत ने एक छोर संभाला और 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। लेकिन उन्हें साथ नहीं मिल सकता। क्योंकि अमेलिया केर 2, संजना 0 तो कमालिनी 10 रन ही बना पाई। इसके बाद अमनजोत कौर ने 7 गेंदों पर 14 तो संस्कृति ने 8 रन बनाकर स्कोर 149 तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से मेरिजाना केप, जोनासन और चरानी ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें:- लव यू जहीर वाली... फैन अचानक 20 साल बाद आई सामने, हुआ जहीर से सामना
यह भी पढ़ें:- ब्रॉडकास्टर मैच दिखाएं न कि मैंने छोले भटूरे कहां से मंगवाए वो : विराट कोहली
यह भी पढ़ें:- SRH Intra squad Match : ईशान किशन का 16 गेंदों पर अर्धशतक, अभिषेक भी हुए गर्म
दिल्ली कैपिटल्स : 141/9 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत खराब रही। कप्तान मेग लेनिंग 9 गेंदों पर 13 तो शैफाली वर्मा महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जोनासन ने 13 रन बनाए। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक छोर संभाला और 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। उनके आऊट होते ही दिल्ली पर दबाव बढ़ गया क्योंकि इससे पहले सुंदरलैंड भी 2 रन बनाकर आऊट हो गई थी। 66 रन पर 5 विकेट गंवा देने के बाद दिल्ली के लिए मुकाबला मुश्किल हो गया। साराह जब 5 रन बनाकर आऊट हो गई तो मेरिजाने केप ने एक छोर संभाला और 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया। लेकिन उनकी विकेट गिरते ही मैच मुंबई के पक्ष में आ गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स महिला : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरानी