WTC Final : पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड को माना जीत का प्रबल दावेदार!

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 06:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने (18 से 22 जून) वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली का बदला भी लेना चाहेगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। 

फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए आकाश चोपड़ा ने एक फैन से सवाल का जवाब देते हुए कहा, फैसला न्यूजीलैंड के पक्ष में जा सकता है। चोपड़ा ने कहा, भारत को नजरअंदाज करना सही नहीं लेकिन न्यूजीलैंड के पक्ष में 55-45 है। हालांकि वे टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं और जब हम साउथेम्प्टन की बात करते हैं तो घर में अच्छा खेलते हैं। लेकिन इंग्लैंड की गर्मियों के पहले हाफ में वे इन परिस्थितियों में हमसे थोड़ा बेहतर खेल सकते हैं। 

कमेंटेटर ने कहा, वे (न्यूजीलैंड) वहां पहले ही दो टेस्ट खेल चुके होंगे। तो, थोड़ा अंतर है। दिल भारतीय है और कहेगा कि हम उन्हें हरा देंगे लेकिन हम न्यूजीलैंड जाकर उन्हें हरा नहीं पा रहे हैं। चोपड़ा ने यह कहते हुए वीडियो को खत्म किया कि यह सच है, हमने उन्हें अभी भी नहीं हराया। ऑस्ट्रेलिया में जीतने वाली टीम न्यूजीलैंड में हार गई थी जबकि न्यूजीलैंड में लगभग पूरी ताकत वाली टीम थी। साउथेम्प्टन में भी समस्याएं हो सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News