युवराज के भाई पर चला अदालत का डंडा, पत्नी को देने होंगे मुआवजे के 48 लाख
punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 04:34 PM (IST)

जालन्धर : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर पर अदालत का डंडा चल गया है। दरअसल जोरावर का पत्नी अकांक्षा शर्मा ने उनपर घरेलू हिंसा और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। इसी के तहत जोरावर ने 48 लाख रुपए देकर आकांक्षा के साथ सेटलमैंट की है। जोरावर और आकांक्षा ने सिविल जज सीनियर डिविजन वरुण नागपाल के सामने समझौता डीड पेश की है। इस डीड में लिखा है कि जोरावर आकांक्षा को समझौते के रूप में 48 लाख रुपए दे रहे हैं।
वहीं, जोरावर की मां शबनम सिंह पर जो आरोप लगे थे वह भी अब आकांक्षा के उस बयान के बाद वापस हो गए हैं जिसमें आकांक्षा ने अपने पहले दिए गए बयानों पर खेद जताया था। वहीं, शबनम सिंह द्वारा अकांक्षा पर दो करोड़ रुपए के मानहानि का केस अब लोक अदालत को रैफर हो गया है। आशंका है कि दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद इस पर भी फैसला आ जाएगा।
बता दें कि 2014 में जोरावर सिंह और आकांक्षा शर्मा की शादी हुई थी। बाद में किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। उसके बाद मई वर्ष 2015 में जोरावर सिंह ने तलाक के लिए केस फाइल कर दिया था, जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है।