टोरिनो और सैंपडोरिया सेरी ए में जीते

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 11:14 AM (IST)

रोम, 23 अक्टूबर (एपी) टोरिनो ने जेनोआ के आखिरी क्षणों के वापसी के प्रयासों के बावजूद शुक्रवार को यहां 3-2 से जीत दर्ज की जो इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में एक महीने से भी अधिक समय में उसकी पहली जीत है।

एंटोनिया सनाब्रिया और टोमासो पोबेगा के गोल से टोरिनो ने मध्यांतर तक 2-0 से बढ़त बना रखी थी। मैटिया डेस्ट्रो ने जेनोआ की तरफ से गोल करके यह अंतर कम किया।

जोसिप ब्रेकालो ने हालांकि जल्द ही टोरिनो को फिर से दो गोल की बढ़त दिला दी। अंतिम 10 मिनट में मैच काफी कड़ा रहा जिसमें जेनोआ के फेलिप कैसीडो ने गोल दागा।

टोरिनो इस जीत से लीग में 10वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि जेनोआ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा बना हुआ है।

इस बीच एक अन्य मैच में सैंपडोरिया ने एंटोनिया कैंड्रेवा के शानदार प्रदर्शन से स्पेजिया को 2-1 से हराया। इस जीत से सैंपडोरिया 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

एपी पंत पंत 2310 1121 रोम

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News