मुंबई सिटी एफसी ने होरम नोरेम सिंह से किया करार, दोनों को लोन पर दिया

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 03:29 PM (IST)

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को मिडफील्डर चान्सो होराम और नोरेम तोंडोम्बा सिंह से 2024 तक के लिए करार करने की घोषणा की।

इन दोनों फुटबॉल खिलाड़ियों को हालांकि टीम ने 2020-21 सत्र के लिए लोन पर दूसरी टीमों को दे दिया।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मौजूदा सत्र में अठारह साल के होराम टीआरएयू एफसी जबकि नोरेम सिंह आई-लीग की नयी टीम सुदेवा एफसी से जुड़ेगे।
होराम ने नेरोका एफसी के लिए आई-लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि 21 साल के नोरेम सिंह इससे पहले ईस्ट बंगाल से जुड़े थे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News