क्रोशिया ग्रांड चेस टूर : नेपोमनियाची की लागतार तीसरी जीत , आनंद नें कार्लसन और अरोनियन से खेला ड्रा

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 03:45 PM (IST)

क्रोशिया ( निकलेश जैन ) विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच ग्रांड चेस टूर के दूसरे पड़ाव क्रोसिया शतरंज में तीन राउंड के बाद रूस के युवा खिलाडी इयान नेपोमनियाची नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को बेहद प्रभावित किया है | उन्होंने जीत की हेट्रिक लगाते हुए  एकल बढ़त कायम कर ली है |

PunjabKesari

पहले राउंड में उन्होंने सबसे पहले भारत के विश्वनाथन आनंद को पराजित किया उसके बाद उन्होंने विश्व नंबर दो फाबियानो करुआना को मात दी और अब तीसरे राउंड में उन्होंने अजरबैजान के शाकिरयर मामेद्यारोव को हराते हुए ना सिर्फ अपनी तीसरी जीत हासिल की बल्कि अब इस जीत से वह लगभग 16 अंको की बढ़त के साथ विश्व नंबर चार पर पहंच गए है | 

बात करे भारत के 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की तो पहले राउंड में हार का सामना करने के बाद उन्होंने वापसी करते हुए पहले विश्व चैंपियन मेगनस कार्लसन को ड्रा पर रोका और उसके बाद अर्मेनिया के लेवान अरोनियन से भी मैच बराबरी पर खेला . 

विश्व चैंपियन मेगनस कार्लसन पहले राउंड की अनीश गिरी पर जीत के बाद जीत दर्ज नहीं कर सके है | आनंद और  करुआना से ड्रा के बाद वह अब तक दो ही अंक जुटा सके है |

तीन राउंड के बाद रूस के नेपोमनियाची 3 अंक के साथ पहले ,2 अंक के साथ नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो संयुक्त दुसरे स्थान पर है | 1 .5 अंको के साथ अमेरिका के फाबियानो करूआना ,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन , और रूस के सेरगी कार्याकिन सयुंक्त तीसरे स्थान पर है | भारत के विश्वनाथन आनंद , नीदरलैंड के अनीश गिरी ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा ,चीन के डिंग लीरेन 1 अंको पर खेल रहे है . 

Standings after Round 3

Rk.   Name Rtg. Nt. Pts. n

1

2

3

4

5

6

7

8

9

10

11

12

TB Perf.

1

GM

Nepomniachtchi,I

2775

3.0

3

     

1

     

1

1

     

3.50

3587

2

GM

So,W

2754

2.0

3

       

½

 

1

       

½

2.00

2913

3

GM

Carlsen,M

2875

2.0

3

     

½

     

½

     

1

1.75

2913

4

GM

Caruana,F

2819

1.5

3

0

 

½

           

1

   

2.00

2801

5

GM

Vachier-Lagrave,M

2779

1.5

3

 

½

       

½

     

½

 

2.00

2770

6

GM

Karjakin,S

2748

1.5

3

           

½

 

½

½

   

1.50

2778

7

GM

Ding,L

2805

1.0

3

 

0

   

½

½

           

1.50

2635

8

GM

Anand,V

2767

1.0

3

0

 

½

             

½

 

1.50

2676

9

GM

Mamedyarov,S

2774

1.0

3

0

       

½

     

½

   

1.25

2634

10

GM

Nakamura,H

2754

1.0

3

     

0

 

½

   

½

     

1.25

2655

11

GM

Aronian,L

2752

1.0

2

       

½

   

½

       

1.25

2773

12

GM

Giri,A

2779

0.5

2

 

½

0

                 

1.00

2622

TBs: Sonneborn-Berger

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Related News