दीपक चाहर, ईशान किशन समेत इन 5 भारतीय खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड हैं लाखों में एक, फोटोज
punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 05:07 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत में क्रिकेट का रोमांच साल के 12 महीने फैंस के दिमाग पर हावी रहता है। हर सीरीज टीम इंडिया को नया सितारा देती है। भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि यह स्टार प्लेयरों को बाहर बिठाकर भी बड़ी टीमों को हरा देती है। ऐसे ही कई मैचों में दमखम दिखाकर रातों रात स्टार बने भारतीय क्रिकेटर लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपको बताते हैं भारत के पांच टेलेंटेड क्रिकेटरों के बारे में जिनकी गर्लफ्रैंड बेहद खूबसूरत हैं।
ईशा नेगी- ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुद ही अपनी गर्लफ्रैंड ईशा नेगी को फैंस के साथ रूबरू करवाया था।
उत्तराखंड की रहने वाली ईशा के साथ पंत ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
ईशा देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ीं हैं। वह एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स कर चुकी हैं।
ईशा एंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। वह फैशन और साहित्य में भी दिलचस्पी लेती हैं।
प्राची सिंह- पृथ्वी शॉ
धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डांसर प्राची सिंह को डेट करते बताए जा रहे हैं। प्राची सबसे पहले उड़ान टीवी सीरियल में दिखी थीं।
प्राची ने इसके बाद इंस्टा. रील्स से पहचान बनाई। वह बहुत अच्छा बैली डांस भी करती हैं।
प्राची सिंह के इंस्टाग्राम पर उनकी बैली डांस करते की कई वीडियोज हैं।
जया भारद्वाज-दीपक चाहर
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए मेगा ऑक्शन बड़ा फायदा लेकर आई थी जब उन्हें 14 करोड़ की भारी भरकम राशि मिली। दीपक ने पिछले आईपीएल में जया भारद्वाज को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था।
जया की बात की जाए तो उनके भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, जया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं।
ईशानी-राहुल चाहर
मुंबई के राहुल चाहर भी गर्लफ्रैंड ईशानी के साथ सगाई कर चुके हैं।
राहुल तब 20 साल के थे जब उन्होंने ईशानी के साथ सगाई की। ईशानी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती।
लेकिन ईशानी की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है।
अदिति हुंडिया-ईशान किशन
जयपुर की रहने वाली अदिति हुंडिया फेम्स मॉडल हैं। वह 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं।
2017 में अदिति ने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता। फिर वह एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया में टॉप-15 में रहीं।
ईशान और अदिति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अदिति पहली बार आईपीएल 2019 फाइनल के दौरान दिखी थीं। उनकी खूबसूरती देख फैंस रोमांचित हो गए थे।