‘आप से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी’ - Gautam Gambhir के Tweet से छिड़ी चर्चा
punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 07:04 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी इवेंट्स में अपने बल्ले से बड़ी जीत दिलाने वाले गौतम गंभीर इन दिनों अपने क्षेत्र के विकास में जुटे हुए हैं। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर मेंटोर जुड़े गंभीर ने क्रिकेट को भुलाया नहीं है। इसी बीच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट डाली है जिसकी जोरों से चर्चा चल रही है। गंभीर ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा है- आप से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी हरभजन सिंह। गंभीर ने इसमें आप को बोल्ड किया हुआ है।
AAPse toh purani dosti hai aur rahegi! @harbhajan_singh 😂😂 pic.twitter.com/JX3ZPJJhWR
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 9, 2022
गंभीर ने इस पोस्ट के साथ हंसी वाले इमेटिकोन भी दिए हैं। इस पर फैंस ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। राव ने लिखा- किसी ने पूछा आप से। तो रबाडा के नाम से बने ट्विटर अकाऊंट से रिप्लाई आया- हम आप के हैं कौन? अभिषेक नामक एक फैंस ने लिख दिया- एंटी धोनी री-यूनियन। ऋतिक ने लिखा- सिर्फ गंभीर ही ऐसा कर सकते हैं।
बता दें कि गौतम गंभीर बीते दिनों आईपीएल में हिस्सा लेने के कारणों को लेकर चर्चा में आ गए थे। गंभीर ने कहा था कि वह दिल्ली में हर रोज कई हजार व्यक्तियों को भोजन कराते हैं। इसका सालाना बजट कोई 2.75 करोड़ रुपए के पास हैं। वह यह सारा पैसा अपनी जेब से निकालते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से काम करना पड़ता है।