अभिजीत चढ्ढा ने एक शॉट की बढ़त बनाई, अंतिम दिन शूटआउट की उम्मीद

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 07:19 PM (IST)

पुणे : चंडीगढ़ के गोल्फर अभिजीत सिंह चढ्ढा ने शुक्रवार को यहां पुणे ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में छह अंडर 64 का कार्ड खेला जिससे वह गुरूग्राम के कार्तिक शर्मा पर एक शॉट की बढ़त बनाए हैं। बाकी अन्य गोल्फर उनसे आठ शॉट पीछे हैं।
तीस वर्षीय चढ्ढा ने बोगी फ्री दौर खेला। इससे उन्होंने 63, 65 और 64 के कार्ड से कुल 17 अंडर 192 का स्कोर बना लिया है। वहीं 21 वर्षीय कार्तिक 16 अंडर 193 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में चढ्ढा 24वें और कार्तिक 25वें स्थान पर हैं। दोनों के बीच अंतिम दिन शूटआऊट होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News