हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकी देशों ने उठाया बड़ा कदम, खेलेंगे पेशेवर लीग

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 07:10 PM (IST)

नैरोबी : अफ्रीका में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए छह देशों ने वर्ष 2020 में पेशेवर हॉकी लीग आयोजित करने की योजना बनाई है। घाना हॉकी के अध्यक्ष फ्रैंक ओती मेनसाह ने बताया कि घाना, केन्या, मिस्र, नाइजीरिया, यूगांडा और रवांडा ने मिलकर छह देशों के बीच हॉकी लीग आयोजित करने की योजना बनाई है।

अफ्रीकी हॉकी महासंघ अभी अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस और क्लब चैंपियनशिप आयोजित करता है जो राष्ट्रीय टीमों और क्लबों के बीच आयोजित किया जाता है, जिसके बाद हॉकी लीग एक अन्य टूर्नामेंट होगा। यूरोप और अमेरिका से इतर अफ्रीका में हॉकी अभी बड़ा खेल नहीं है।

मेनसाह ने कहा, ‘कुछ ही देशों की अपनी लीग हैं। महाद्वीप में प्रतिस्पर्धा की कमी है और यह खेल अफ्रीका में समाप्त हो रहा है। इसे बचाने के लिये हमें कदम उठाना होगा और यह लीग इसके लिये अहम कदम हो सकती है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News