माही के लिए फिर उमड़ा प्यार, सिक्योरिटी तोड़ मैदान में पहुंचा फैन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 03:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में खूब है। वही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान दो फैन्स सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी से मिलने मैदान पर जा पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी पंसद भी कर रहे है। 

PunjabKesari
दरअसल, इस मुकाबले में धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखी गई। यहां सुरक्षा घेरा तोड़कर दो प्रशंसक धोनी से मिलने मैदान पर पहुंच गए। धोनी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनका एक प्रशंसक आकर उनके पैरों में गिर पड़ा और उनके पैरों को जोर से पकड़ लिया। इस दौरान धोनी ने उसके कंधे पर हाथ रखा और बाद में उसे मैदान से बाहर ले गए। चेन्नई ने कल दिल्ली को उसी के घर में 6 विकेटों से हरा दिया था। इस बीच माही ने फिर से फिनिशर की भूमिका निभाई और 32 रन बनाकर नॉटआउट पवेलियन गए।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News