पोल्ट्री फार्मिंग के बाद अब दूध और सब्जियां बेच रहे महेंद्र सिंह धोनी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 04:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मुर्गी पालन के लिए हाल ही में 2000 ककड़नाथ चूजों का आर्डर दिया था। अब रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ऑर्गेनिक खेती और डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में भी उतर गए हैं। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती हो रही है। 

जानकारी के मुताबिक धोनी के फार्म हाउस पर टमाटर का उत्पादन हो रहा है और बाजार में बेचे जा रहे हैं। धोनी के फार्म हाउस में लगे ये टमाटर पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं। आने वाले दिनों में धोनी के फार्म में लगी गोभी को बाजार तक पहुंचाया जाएगा। फार्मिंग के साथ ही धोनी डेयरी बिजनेस में भी उतर आए हैं। फिलहाल रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। 

डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन की देख रेख में चल रहे धोनी के डेयरी फार्म बिजनेस के बारे में उन्होंने एक मीडिया हाउस को जानकारी देते हुए कहा, फार्म में भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन की 70 गाय हैं जिन्हें पंजाब से लाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News