RCB गर्ल के बाद अब मुंबई इंडियंस की फैन गर्ल पर फिदा हुए लोग, देखें ग्लैमरस तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 06:36 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2019_5image_18_19_289264150afterrcbgirlmumbaiindia.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराकर आईपीएल 12 का खिताब अपने नाम कर लिया है और इसी के साथ ही मुंबई चौथी बार आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाली टीम बन गई है। आईपीएल जीतने के बाद अब मुंबई इंडियंस की फैन गर्ल पर लोग फिदा हो रहे हैं। मुंबई की इस फैन गर्ल का नाम अदिति हुंडिया है। इससे पहले रायर चैलेंजर्स बेंगलुरु की फैन गर्ल जिसका नाम दीपिका घोष है, लोगों में काफी फेमस हुई थी।
कौन है अदिति हुंडिया
राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अदिति फैशन और ग्लैमरस की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने यहीं से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते हुए अपने करियर की शुरूआत की। वह Elite मिस राजस्थान 2016 में हिस्सा ले चुकी है और वह पहली रनर अप रही थी। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 के लिए ऑडीशन दिया और सिलेक्ट भी हुई। वह एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब भी जीत चुकी है।
साल 2018 में अदिति ने मिस दिवा 2018 का खिताब जीता जहां उन्हें मिस दिवा सुपरनैशनल टाइटल मिला। इतना ही नहीं पोलैंड में हुए मिस सुपरनैशनल प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। क्रिकेट की दीवानी और विराट कोहली तथा महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी फैन है।
इंस्टाग्राम पर भारी रिस्पांस
मुंबई इंडियंस की फैन गर्ल से मशहूर हुई अदिति को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग उन्हें न्यू क्रश के रूप में देख रहे हैं। इसी के साथ ही उनके फाॅलोअर्स की संख्या भी लगातार बड़ रही है। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख के करीब फाॅलोअर्स हो गए हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
अदिति की फोटो वायरल होने के बाद एक फैन ने लिखा, एक ट्राॅफी कैमरा मैन को भी मिलनी चाहिए, न्यू क्रश अपडेटिड गाइज। इसी के साथ ही एक और फैन ने अदिति की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि वह मुंबई की लकी चार्म हैं। एक अन्य फैन ने अदिति की फोटो के साथ लिखा, मैन आफ द सीरीज कैमरा मैन को मिलती है।
Mumbai's lucky charm.#mumbai_girl#IPL2019Final #MIvCSK pic.twitter.com/lcgPvmyZCx
— Chowkidar Ashutosh (@Ashuravi7352) May 12, 2019
"I was thinking this beautiful girl will be mine but my brother @IAmRockyEdward already fixed it..😘😘
— ⓡⓞⓕⓘⓠⓤⓔ (@Bong_Guy_Rofiq) May 12, 2019
He will search another one for me..🤗🤗#IPLFinal2019 #MIvCSK pic.twitter.com/Kp0iJf8tfZ
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच
मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी चेन्नई 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और मात्र एक रन से मैच हार गई।