जोहानिसबर्ग में बरसा हैदराबाद के कप्तान Aiden Markram का बल्ला, ठोके 175 रन, टीम स्कोर 370/8

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 07:38 PM (IST)

खेल डैस्क : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हार झेलनी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ टीम के कप्तान ऐडन मार्करम ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 370 रन तक पहुंचा दिया।

 

वांडरर्स स्टेडियम में सुबह की कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत की थी। 10 ओवर के पावरप्ले में द. अफ्रीका दो विकेट पर 42 रन ही बना पाया था। मार्करम ने रासी वैन डेर डूसन (25) और हेनरिक क्लासेन (28) के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। इसके बाद डेविड मिलर (91) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। दोनों ने महज 118 गेंदों में यह साझेदारी की। 

 

मार्कराम ने इस दौरान अपने करियर का पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 86 गेंदों में 100 रन पूरे किए और इसके बाद अगले 40 गेंदों पर 75 रन बना दिए। उन्होंने पारी में 17 चौके और 7 छक्के भी लगाए। मिलर ने 61 गेंदों में 91 रन बनाए और छह चौके और 4 छक्के लगाए। जैसे-जैसे रनों का प्रवाह बढ़ा, नीदरलैंड्स की ओवर-रेट को नुकसान हुआ और उन्हें अपने ओवर पूरे करने में निर्धारित समय से आधे घंटे से अधिक का समय लगा।

संक्षिप्त स्कोर
दक्षिण अफ्रीका 50 ओवरों में 370-8 (ए. मार्कराम 175, डी. मिलर 91; एफ. क्लासेन 2-43, वी. किंगमा 2-80, पी. वैन मीकेरेन 2-79)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News