फ्रेंच ओपन से बाहर अल्काराज, चोट ने छीना खिताब बचाने का मौका

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 03:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी Carlos Alcaraz ने कलाई की चोट के चलते अगले महीने होने वाले French Open से बाहर होने का फैसला किया है। दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज़ ने मेडिकल टेस्ट के बाद यह बड़ा कदम उठाया।

बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी चोट

अल्काराज़ को पिछले हफ्ते Barcelona Open के दौरान पहले दौर के मैच में दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया और आगे की जांच करवाई।

इटैलियन ओपन से भी हटे

चोट गंभीर होने के कारण अल्काराज़ ने Italian Open से भी हटने का फैसला किया है। ये दोनों टूर्नामेंट क्ले कोर्ट पर खेले जाते हैं, जहां वह आमतौर पर शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं।

अल्काराज़ का बयान

अल्काराज़ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज हुए टेस्ट के बाद हमने फैसला किया है कि सावधानी बरतना ही सही होगा। इसलिए मैं रोम और रोलां गैरोस में हिस्सा नहीं लूंगा, जब तक हम मेरी स्थिति का पूरी तरह आकलन नहीं कर लेते।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए मुश्किल समय है, लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं और मजबूत होकर वापसी करूंगा।'

शानदार फॉर्म में थे अल्काराज़

22 वर्षीय अल्काराज़ इस साल शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने साल की शुरुआत में Australian Open जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया और सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बने।

रैंकिंग पर पड़ सकता है असर

हाल ही में वह वर्ल्ड नंबर-1 की रैंकिंग अपने प्रतिद्वंदी Jannik Sinner से हार गए थे। अब चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने से उनकी रैंकिंग पर और असर पड़ सकता है।

सिनर ने जताई चिंता

सिनर ने अल्काराज़ की चोट पर कहा, 'यह बहुत दुखद खबर है। इतनी कम उम्र में हमें अपने शरीर का ख्याल रखना जरूरी है। उम्मीद है वह जल्द वापसी करेंगे और हम फिर शानदार मुकाबले देखेंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News