अमनदीप ने महिला इंडियन ओपन में बनाई एकल बढ़त

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 08:06 PM (IST)

गुरुग्राम  : भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने अंतिम होल में बर्डी बनाकर शनिवार को यहां चार लाख डॉलर इनामी महिला इंडियन ओपन टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की। अमनदीप ने तीसरे दौर में 67 का कार्ड खेला। 

उन्होंने स्वीडन की कैरोलिन हेडवाल (68) और जर्मनी की ओलिविया कोवान (65) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। अदिति अशोक ने नौवें होल में ईगल बनाया और दिन का उनका स्कोर 69 रहा। वह पांचवें स्थान पर हैं। गौरिका विश्नोई शीर्ष पांच में शामिल तीसरी भारतीय है। उन्होंने तीसरे दिन 72 का कार्ड खेला । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News