IPL 2026: 49 पर आउट हुए कोहली तो अनुष्का का रिएक्शन आया सामने; Video

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 02:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Virat Kohli एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। Royal Challengers Bengaluru की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कोहली शानदार लय में दिख रहे थे और अपने IPL करियर का 66वां अर्धशतक पूरा करने के करीब थे, लेकिन 49 रन पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

कोहली के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी Anushka Sharma का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वह काफी निराश नजर आईं और उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वह कोहली के अर्धशतक से चूकने से दुखी हैं।

RCB की आसान जीत

इस मुकाबले में Lucknow Super Giants ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए, जो इस सीजन उनका सबसे कम स्कोर रहा।

मिचेल मार्श: 40 रन
आयुष बदोनी: 38 रन

गेंदबाजी में Rasikh Salam Dar ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा Bhuvneshwar Kumar (3 विकेट) और Krunal Pandya (2 विकेट) ने भी अहम योगदान दिया।

15.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 15.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

विराट कोहली: 49 रन
रजत पाटीदार: 27 रन
जितेश शर्मा: 23 रन

LSG की ओर से प्रिंस यादव (3 विकेट) और आवेश खान (2 विकेट) ने कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

मैच का स्कोरकार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स: 146 ऑल आउट (20 ओवर): मिचेल मार्श 40, आयुष बदोनी 38
RCB: 149/5 (15.1 ओवर): विराट कोहली 49


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News